वक्त वे वक्त याद आने लगी हो
हमें बस यू ही तडपाने लगी हो
कुछ तो बात है तुम में जो
यू ही दिल को भाने लगी हो ।
सोचता था वक्त के साथ-साथ तुम को भूल जाऊगा ।
वक्त से आगे खुद को निकाल ले जाऊंगा।
जिंदगी को फिर से नया बनाऊगा।
तुम्हें कही भूल कर खुद में खो जाऊंगा।
पर वक्त वे वक्त तुम याद आने लगी हो
दिल में नासूर बन कर चुभने लगी हो
वक्त दर वक्त दर्द उभरने लगा है।
जिंदगी यू ही कही रेत की तरह बिखरने लगा है।
No comments:
Post a Comment