Tuesday, February 12, 2019

हे चांद चकोरी चंद मुखी



इस प्रणय दिवस पर,
प्रणय निवेदन प्राण प्रिय स्वीकार करो
हे चांद चकोरी चंद मुखी
चंहकी जिज्ञासा शांत करो
आने की आहट सुनकर
 राहें तकना स्वीकार किया
तेरे अधरों की लरजिस पर
तन मन सबकुछ कुर्बान किया
यह दिवस सुहाना पाकर
मैं अंतरमन से झनकार उठा
तुम यूं गुलाब सी खिली हुई
 मैं भंवरे सा गुंजार उठा
पर तुम तो मेरी पूजा हो 
श्रद्धा भक्ति स्वीकार करो

इस प्रणय दिवस पर 
प्रणय निवेदन प्राण प्रिया स्वीकार करो
हे चांद चकोरी चंद्र मुखी 
चंहकी जिज्ञासा शान्त करो
रांझों का प्रेम गुलामी में 
लुटकर पिटकर इतिहास बना
संघर्ष हमेशा जीवन में 
चाहत के नित विपरीत बना
इस आस भरी बलिबेदी पर 
क्या घुट-घुट कर जीना होगा
हमराह अगर दोराह हुए 
तो तड़प तड़प मरना होगा
हे राज हंसिनी इस दिल में 
तुमको मदमस्त मचलना है
मेरी दुनिया के जन्नत में 
तुमको अब दस्तक देना है
अब तक की मेरी तपस्या में
 राही बनना स्वीकार करो
दो जिस्म भले हम रहें अगर 
पर एक जान बनें स्वीकार करो
इस प्रणय दिवस पर 
प्रणय निवेदन प्राण प्रिया स्वीकार करो
हे चांद चकोरी चंद मुखी
चंहकी जिज्ञासा शांत करो 

Monday, February 4, 2019

मैं आज भी वैसा ही हूं

मैं आज भी वैसा ही हूं,
थोड़ा अड़ियल, थोड़ा नादान...
थोड़ा गुमसुन, थोड़ा शैतान...
न टूटा हूं, न बदला हूं,
हां मैं आज भी वैसा ही हूं...

बदला है जमाना, बदला मौसम है,
न बदला है, तो मेरा अफसाना...
कई बदले है हाथों के लकीरें,
तो कहीं बदली है, मेरी तस्वीरें...
इनसब से अनजान, 
मैं आज भी वैसा ही हूं...

खुले अहसासों से लिपटा,
किताबों में कहीं जकड़ा... 
अपने आप में सिमटा हुआ,
हां मैं आज भी वैसा ही हूं...

मेरे सपने मुझे खरेच जाती है,
दर्द का हल्का झोका मुझे नोच जाती है...
अनमना सा आज भी जीता हूं,
हां मैं आज भी वैसा ही हूं...

पलटने की अदाएं आज भी नहीं सीख पाया हूं, 
इस जमाने से किसी की चलाकी आज भी...
नहीं समझ पाया हूं, दरख्तों सा खामोश खड़ा, 
परिन्दों सा झांकता, अपान उलझा जीवन खोजता हूं...
हां मैं आज भी वैसा ही हूं...

शायद तब तक ऐसा रहूं,
जब तक अपने को न जान लूं...
अपना मंजिल न पहचान लूं,
उलसे बाद शायद थोड़ा बदल जाऊं...
पर मुझे फिर यकीन है तुम मुझे पहचानोंगी,
मैं तब भी कहीं न कहीं वैसा ही रहूं...

जिन्दगी की किताब


रात खोल बैठे जिन्दगी के किताब
उसने दबी अवाज में पुछ डाले कई सवाल
कितने दिन बाद तुमने मुझे खोला है यार
क्या तुमको है इसका जरा भी हिसाब



किताब का न था मेरे पास कोई जवाब
उसने कहा देखों जरा मुझे
कैसी थी मैं, अब क्या है मेरा हाल
मैं असहाय सा उसे देखता रहा 
अपने आप को कोसता रहा 



अपने पर दोष मड़ता रहा 

किताब का बुहत बुरा था हाल
जिससे निकल चुके थे कई पन्नों के हिसाब 
वो पन्ने जिसे पाकर हम हो जाते थे निहाल


वो पन्ने अब नहीं थे उसके पास 



शायद जिन्दगी के बहाव में

वह पन्ने कहीं बह गए 
हम बस जिन्दगी का जिल्द संवारने में व्यस्थ रहे
और जिन्दगी के पन्ने बिखर गए...

कुछ बाते ऐसी भी

कुछ बाते ऐसी भी हैं,
जिसे मुझे बताना हैं,
कुछ दोस्त ऐसे भी हैं,
जो रास्ते में छुट जाना हैं,
कुछ अपने बन रूठे हैं...

मेरी खामोशियां किसी दिन,
उन्हें भी लेगी आगोश में,
बेखबर बैठा हूं मैं यू ही आवेश में,
मतलबी इस दुनिया में, 
सब मतलबी मिले हैं,
हर वह शक्स जिसने जख़्म दिये हैं...

कहे क्या कुछ यूं ही हम टूटे हैं,
ख़्वाहिशों के हशिये पर, 
अपनों से ही लुटे है,
मेरे अपने, मेरे सपने, 
घूमते दिखते है मुझे...

सबकी जुबां अब यही कहती हैं,
मैं अब वह नहीं जो था कभी,
सबकी बातें सुन कर जो हंसता था,
वह अब खुद पर हंसता हैं,
बंधनों की डोर पर वह कुछ यू ही खड़ा हैं,
क्षण-प्रतिक्षण रिसते रिश्ते को देखने पर अड़ा हैं...

यू ही जिन्दा रहेंगे

हम साथ ना रहकर भी साथ चलेंगे
तुम वहां तन्हाइयों में रहना
मैं यहां यूं ही भटकूंगा रहूंगा

देना तुम मुझे हर बात पर आवाज
मैं यहां तुम्हारे शब्द को महसूस करुगां
दूरियों से हम कभी न परेशां होंगे।

कभी एक दूसरे को नहीं भूलायेंगे
चाहे बदल जाये जामाना हम यू रिश्ता निभायेंगे
हम जमीन पर थे, जमीन पर सपने सजाया करेंगे।
लोगों की ज़िद होगी हमे जुदा करने की 
पर तुम यू ही साथ निभाते रहना।

हम शायद ही कभी मिल सके
पर हम यादों में जिया करेंगे
सफ़र अपना मुकम्मल हो
यही खुदा से दुआं करेंगे
कभी खुद न तुमको रूसवां करेंगे।
इन दिवारों पर हम यादों को भरेंगे।

हम सजा अपने आप के बेशुमार देंगे
हम खुद को एक दूसरे में रखकर
यू ही जिन्दा रहेंगे। 
नाउम्मिदों से न हारे है, न हारेंगे
हम यूं ही मोहब्बत को जिंदा करेंगे।

वही मैं


वही रास्तें,
वही राहे

उस पर मेरी

बेबस निगाहें
वही इंतजार, 
वही तकरार
उसमें छुपा 
तुम्हारा प्यार
कई बाते 
अनसुनी सी 
वही तुम
वही मैं
वही छटपटाहट 
वही चाहत
पर कहने को 
कई साल गुजर गये
पर तुम्हारी यादें 
आज भी वही के वही है